
मरीजों को ढोनेवाला 108 एंबुलेंस खुद बीमार
बीमार 108 एंबुलेंस को लोगों ने दिया धक्का, वीडियो वायरल
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,
चतरा में धक्का मार एंबुलेंस के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था
विकास कुमार यादव
8779504811
हंटरगंज(चतरा): चतरा जिला के हंटरगंज प्रखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर से तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीजों को ले जाने के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करते लोग दिख रहे हैं। एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करने का वीडियो सामने आने के बाद लोग जिले में स्वास्थ्य विभाग को कोस रहे हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो हंटरगंज प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र जोरी के ठीक सामने का है। रविवार अहले सुबह एंबुलेस को कुछ लोग धक्का दे रहे थे। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।किसी ने लिखा कि अक्सर ही 108 नंबर की एंबुलेस ऐसे ही बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है। इससे मरीज के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ही बीमार है तो वह बीमारों को अस्पताल कैसे पहुंचाएंगी। सरकार ने एंबुलेंस की व्यवस्था आम जनता की सुविधा के लिए चालू किया है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। फिटनेस की ओर तो जैसे विभाग ध्यान ही नहीं देता है।
हालांकि इस वायरल वीडियो की गहनता से जांच करने के बाद जब पत्रकार ने एंबुलेस चालक कृष्णा रजक से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि मरीज को जोरी उप स्वास्थ्य केंद्र से चतरा सदर अस्पताल ले जाना था। लेकिन घंटों प्रयास के बाद जब एम्बुलेंस नहीं स्टार्ट हुआ तो हंटरगंज से एंबुलेंस मंगवाकर मरीज को चतरा भेजा गया।इधर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर एम्बुलेंस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान खड़ा किया ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने एंबुलेंस की व्यवस्था आम जनता की सुविधा के लिए चालू किया है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। आखिर कौन जिम्मेदार है? इधर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि 108 एंबुलेंस की फिटनेस की बहुत लचर व्यस्था है।इसको लेकर कई बार मै जिला सीएल राजकुमार के बात किया हूँ लेकिन उन्होंने एंबुलेंस में फिटनेस को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। जिसका खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं।




