Uncategorized

पलामू पुलिस बनी सहारा घायल महिला को इलाज के बाद मिलवाया परिवार से

पलामू पुलिस बनी सहारा, घायल महिला को इलाज के बाद परिवार से मिलवाया

मिथिलेश यादव

मेदिनीनगर पलामू 10/09/2025 को सतबरवा थाना अंतर्गत हुर्मूर् औरँगा नदी किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी। घायल महिला को तत्काल उपचार हेतु नवजीवन अस्पताल, तुम्बगरा में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों ने बेहतर इलाज प्रदान किया, जिसके लिए पुलिस द्वारा अस्पताल प्रशासन एवं प्रबंधक की सराहना की गई। महिला के इलाज का समस्त खर्च पुलिस द्वारा वहन किया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद दो दिन पश्चात महिला को होश आने पर उनके बयान के आधार पर सतबरवा थाना कांड संख्‍या 94/25, दिनांक 12/09/25, धारा 109(1) BNS एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

इलाज के दौरान स्वास्थ्य में सुधार होने पर महिला ने अपना नाम जूली कुमारी, पति- बबलू सोनार, सा० बागमरा, देवघर बताया। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि उसे काम दिलाने के बहाने ट्रेन द्वारा यहाँ लाया गया था, किंतु वह कहाँ से और कैसे पहुँची इसकी स्पष्ट जानकारी उसे नहीं है।

इसके उपरांत दिनांक 24/09/2025 को सतबरवा थाना के पदाधिकारी एवं महिला आरक्षी द्वारा उक्त महिला को सुरक्षित उसके गृह जनपद ले जाने हेतु कार्यवाही की गई। दिनांक 25/09/2025 को पुलिस टीम महिला को लेकर देवघर बागमरा पहुँची, जहाँ जानकारी मिली कि वहाँ उनका ममाघर है तथा उनका स्थायी घर जमुई जिला, बिहार में स्थित है। तत्पश्चात महिला को उसके मामा की उपस्थिति में जमुई जिला ले जाकर गरही थाना पुलिस के सहयोग से उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

यह कार्य पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं जन-सेवा के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। घायल महिला को पहचान दिलाने, उसका सम्पूर्ण इलाज सुनिश्चित कराने तथा सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाने में सतबरवा थाना पुलिस एवं महिला आरक्षियों की भूमिका प्रशंसनीय रही।

पलामू पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग हेतु सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!