सोना महल में चार दिवसीय आभूषण स्वयंवर प्रदर्शनी 22 सितंबर से शुरू

सोना महल में चार दिवसीय आभूषण स्वयंवर प्रदर्शनी 22 सितंबर से शुरू
मेदिनीनगर(पलामू ): मेदिनीनगर के चर्चित सोना महल की ओर से चार दिवसीय आभूषण स्वयंवर जेवर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जेवर प्रदर्शनी 22 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में अलग-अलग डिजाइन के एक से बढ़कर एक आभूषणों प्रदर्शित किया गया। वहीं सोना महल के संचालक धनंजय सोनी एवं संतोष सोनी ने कहा कि डाल्टनगंज में इस तरह की प्रदर्शनी से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि डाल्टनगंज के लोगों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण के साथ ही अलग-अलग बेहतर डिजाइन के आभूषण के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। डाल्टनगंज पिछड़ा होने के बाद भी यहां इस तरह का प्रदर्शनी होना काफी सराहनीय कार्य है। इससे लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी और लोग आभूषण के प्रति बेहतर सोच भी रखेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में शहर के लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें विभिन्न प्रदेशों में बिकने वाले आभूषण के एक से बढ़कर एक डिजाइन को भी दिखाया जाएगा ताकि शहर के लोगों को नए-नए डिजाइन के आभूषण की जानकारी हो सके। साथ ही उसके गुणवत्ता की भी जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में बेहतर गुणवत्ता वाले आभूषण के साथ बंपर छूट भी रखा गया है।यह इस प्रदर्शनी को और भी महत्वपूर्ण बनाता है, क्योंकि ग्राहक अपनी खरीदी हुई जेवरों की गुणवत्ता को सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके साथ ही, प्रति 10 ग्राम सोने की जेवर की खरीदारी पर 0.500 मिलीग्राम सोना मुफ्त एवं प्रति 20 ग्राम सोने की खरीदारी पर 1 ग्राम सोना मुक्त प्रदान की जा रही है, जो ग्राहकों को आर्थिक रूप से भी फायदा पहुंचा रही है। साथ ही ₹50,000 से अधिक डायमंड ज्वेलरी की पर एक चांदी का सिक्का सोना महल के तरफ से मुक्त दिया जाएगा।




