चोरी के गहनों एवं मोबाइल के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार
पलामू पुलिस की तत्परता से चोरी के सोने ,चांदी के महंगे जेवरात बरामद

Report mithilesh Yadav
चोरी के गहनों एवं मोबाइल के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार
पलामू चोरी की घटना को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पलामू पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14.07.2025 को अपराह्न लगभग 03:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टी.ओ.पी.-02 क्षेत्रान्तर्गत डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है।
सूचना के आधार पर टी.ओ.पी.-02 प्रभारी स०अ०नि० राकेश कुमार एवं टाइगर मोबाइल की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को स्टेशन रोड के पास से पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से निम्नलिखित चोरी के सामान बरामद किए गए:
जप्त सामान का विवरण:
1. सोने का मनटीका – 01 पीस
2. सोने का बाली – 01 जोड़ा
3. सोने का झुमका – 01 जोड़ा
4. चाँदी का पायल – 01 जोड़ा
5. रियलमी कम्पनी का मोबाइल – 01 पीस
पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश प्रसाद (उम्र 20 वर्ष), पिता विजय साव, ग्राम – बारेसाढ, थाना – गारू, जिला – लातेहार बताया। आरोपी के पास से जब्त सामान का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि उक्त सामान चोरी का है जिसे वह डालटनगंज में बेचने के उद्देश्य से लाया था। ज्ञात हो कि दिनेश प्रसाद पूर्व में वर्ष 2019 में भी जी.आर.पी. द्वारा जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी में शामिल टाइगर मोबाइल टीम:
1. आरक्षी/692 सूर्यनाथ सिंह
2. आरक्षी/1701 मुकेश कुमार सिंह
3. आ. / 477 प्रमोद यादव
4. आ. / अमित कुमार
5. सहायक आरक्षी / 196 जयन्त दूबे
पलामू पुलिस की नागरिकों से अपील:
1. यदि आप घर को छोड़कर बाहर जाते हैं – चाहे घूमने के लिए या किसी कार्यवश – तो कृपया अपने घर में किसी विश्वसनीय व्यक्ति को रखें या इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को अवश्य दें, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
2. यदि आप कीमती सामान जैसे ज्वेलरी, मोबाइल, पर्स आदि अपने साथ लेकर बाहर निकलते हैं, तो विशेष सतर्कता बरतें। यदि आपको ऐसा लगे कि कोई संदिग्ध व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है या आपके आस-पास घूम रहा है, तो तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी, टाइगर मोबाइल टीम को सूचित करें या डायल 112 अथवा पलामू पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल जानकारी दें।
====================



