क्राइम

पुरुष के बाद महिलाएं भी चोरी करने में एक्टिव

पुलिसिया जांच में यह खुलासा हुआ

मिथिलेश यादव

पलामू – मेदिनीनगर शहर के शदिक चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से चार महिलाओं को चोरी के आरोप में किया गया गिरफ्तार । ट्रैफिक पुलिस को इन महिलाओं की हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से कई कीमती गहने बरामद हुए। ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद अनुसार जब उनसे गहनों के बारे में जानकारी मांगी गई तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं। उनके जवाबों में विरोधाभास और झिझक को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए शहर थाना को सौंप दिया। इस पूरी कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सजगता ने एक संभावित चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया। शहर थाना अब मामले की गहन जांच में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गहने किसके हैं और महिलाओं का इस मामले से क्या संबंध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!