Uncategorizedक्राइम

पलामू में रंगदारी का नया खेल बेनकाब

सुजीत सिन्हा प्रिंस खान की जोड़ी का नाम बदलकर वसूली की साजिश नाकाम

पलामू
रिपोर्ट :- Mithilesh Yadav
मोबाइल :-9835693803

*पलामू में रंगदारी का नया खेल बेनकाब: सुजीत सिन्हा–प्रिंस खान की जोड़ी, नाम बदलकर वसूली की साजिश नाकाम…

पलामू से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर…
पलामू पुलिस ने रंगदारी वसूली के एक बेहद शातिर खेल का पर्दाफाश किया है। कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और विदेश में फरार प्रिंस खान अब एक साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की नई रणनीति पर काम कर रहे थे।
योजना ऐसी कि अगर रंगदारी की रकम मिल जाती, तो नाम सुजीत सिन्हा गैंग का चलता और अगर रंगदारी नहीं मिलती या गोलीबारी की घटना में कोई पकड़ा जाता, तो पूरा ठीकरा प्रिंस खान गैंग के सिर फोड़ा जाता।
दरअसल, प्रिंस खान फिलहाल विदेश में है,
जिसका फायदा उठाकर अपराधी यह मान रहे थे कि उसके नाम पर घटना करने से कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है।
इसी साजिश के तहत NHAI के सिंगरा और चियांकी फोरलेन निर्माण स्थल पर गोलीबारी कर मजदूरों और ठेकेदारों में दहशत फैलाने की तैयारी थी। लेकिन पलामू पुलिस को समय रहते गुप्त सूचना मिल गई और एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुजीत सिन्हा–प्रिंस खान गैंग से जुड़े 8 अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सुजीत सिन्हा गैंग को फिलहाल ‘कुबेर’ नाम के छद्म नाम से संचालित किया जा रहा था और पूरा नेटवर्क रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार था।
पलामू पुलिस की इस कार्रवाई से फोरलेन निर्माण कार्य पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टल गया है और एक बार फिर यह साफ संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।

Byte :- पलामू एसपी, आईपीएस रेशमा रमेसन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!