जपला छतरपुर मुख्य सड़क के गम्हरिया के पास बाइक सवार व बस में हुई जोरदार टक्कर
बाइक सवार की मौत जांच में जुटी पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने जपला छतरपुर मुख्य सड़क को किया जाम
जपला छतरपुर मुख्य सड़क के गम्हरिया के पास बाइक सवार व स्कूल बस में हुई जोरदार टक्कर
बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस, आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने जपला छतरपुर मुख्य सड़क को किया जाम
हुसैनाबाद:पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास सोमवार को सुबह शेष स्कूल बस और बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सेस स्कूल जपला की बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।मृतक की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सिकनी छपरदाग निवासी धर्मेन्द्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे ईलाज हेतू अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों व परिजनों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा,अंचलाधिकारी पंकज कुमार व हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी घटना स्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है।




