गरीबी नहीं बनेगी बेटियों की रुकावट: भूपेंद्र सुपरमार्केट की भिक्षाटन यात्रा ने जगाई नई उम्मीद
सम्मान की डोली समाज की नई सोच 251 बेटियों की सामूहिक विवाह के लिए निकले भूपेंद्र सुपरमार्केट की यात्रा

गरीबी नहीं बनेगी बेटियों की रुकावट : भूपेंद्र सुपरमार्केट की भिक्षाटन यात्रा ने जगाई नई उम्मीद
सम्मान की डोली, समाज की नई सोच” — 251 बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए निकली भूपेंद्र सुपरमार्केट की भिक्षाटन यात्रा
रिपोर्ट मिथिलेश यादव
9835693803
गढ़वा : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मान और विवाह की चिंता मिटाने के उद्देश्य से भूपेंद्र सुपरमार्केट द्वारा चलाई जा रही भिक्षाटन यात्रा अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। समाज में नई सोच और सहयोग की भावना जगाने वाली यह यात्रा बुधवार को गुमला जिला में संपन्न हुई।
इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी, झारखंड प्रदेश स्टेट कोऑर्डिनेटर साहिल अंसारी, गुमला जिला कोऑर्डिनेटर रितु कुमारी, रांची जिला कोऑर्डिनेटर हरेश कुमार, एजीएम सह पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी, खुशबू कुमारी, शीला कुमारी, मनीष कुमार, सरिता कुमारी, शंभू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कहा कि हर बेटी हमारी बेटी है यही सोच समाज में बदलाव की दिशा तय करेगी।
भूपेंद्र सुपरमार्केट के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ विवाह आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बेटियों को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में डाल्टनगंज के शिवाजी मैदान में 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से गरीब परिवारों का पंजीकरण जारी है।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा हमारा सपना ऐसा समाज बनाना है जहाँ कोई बेटी गरीबी या दहेज के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे। यह आंदोलन हर उस दिल की आवाज़ है, जो बेटी को सम्मान के साथ देखना चाहता है।



