Uncategorized

मारपीट एवं लूट की घटना शामिल सभी अपराधियों को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट एवं लूट की घटना शामिल सभी अपराधियों को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू मेदिनीनगर
मिथिलेश यादव
पलामू -01.09.2025 को सुबह करीब 06.00 बजे एक व्यक्ति घायल अवस्था में किशुनपुर ओ०पी० पहुंचा तथा अपने साथ हुए मारपीट एवं लूट की घटना के संबंध में बताया। घायल व्यक्ति को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल पलामू भेजा गया तथा गुप्त सूचना के आधार पर घायल व्यक्ति का Ertiga कार को पाटन थाना क्षेत्र के कोईरियाडीह से बरामद कर सुरक्षार्थ थाना पर रखा गया। इस संबंध में घायल व्यक्ति विनय कुमार, पिता राजेन्द्र प्रसाद, ग्राम पंसा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू के फर्दबयान के आधार पर पाटन थाना काड सं0-155/2025 दिनांक-01.09.2025 धारा-140 (1)/109/118(1)/118(2)/303(2)/3(5) बी०एन०एस० अज्ञात अपराधकर्मीयों के विरूद्ध दर्ज किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में तकनीकी सहयोग एवं गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक- 23.09. 2025 को अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे उम्र 28 वर्ष पिता स्व० संतोष दूबे ग्राम चनेया थाना नावाबाजार जिला पलामू के घर पर छापामारी कर उनसे पूछताछ करने पर अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे द्वारा अपने अन्य दो सहयोगी 1. गोलू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता मंगरू भुईंया ग्राम चनेया थाना नावाबाजार जिला पलामू एवं 2. विकास कुमार उम्र 19 वर्ष पिता राजेन्द्र भुईंया ग्राम रजहारा थाना नावाबाजार जिला पलामू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे की निशानदेही पर इस कांड में वादी से लूटे गये मोबाईल (Vivo कंपनी का) को उनके घर से बरामद किया गया तथा घटना के समय प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल नं०-JH03AN7938 को भी बरामद किया गया है। तत्पश्चात् छापामारी के क्रम में 1. गोलू कुमार एवं 2. विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगीः-

1. वादी का लूटा हुआ मोबाईल (Vivo कंपनी का)
2. घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल नं०-JH03AN7938

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

1. अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे उम्र 28 वर्ष पिता स्व० संतोष दूबे ग्राम चनेया थाना नावाबाजार जिला पलामू पूर्णमेला
2. गोलू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता मंगरू भुइँया ग्राम चनेया थाना नावाबाजार जिला पलामू।
3. विकास कुमार उम्र 19 वर्ष पित्ता राजेन्द्र भुईया ग्राम रजहारा थाना नावाबाजार जिला पलामू

अपराधिक इतिहास

1. अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:

1. पु०अ०नि० शशि शेखर पाण्डेय, थाना प्रभारी, पाटन
2. पु०अ०नि० निलेश कुमार, ओ०पी० प्रभारी किशुनपुर सह अनुसंधानकर्ता
3. स०अ०नि० प्रभात किरण
4. पाटन थाना एवं किशुनपुर ओ०पी० के रिजर्व गार्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!