Uncategorized

डीसी-एसपी ने शहर का भ्रमण कर दुर्गा बाड़ी,साहित्य समाज चौक,हाउसिंग कॉलोनी,रेड़मा में बनाये जा रहे पूजा पंडालो का किया निरीक्षण

डीसी-एसपी ने शहर का भ्रमण कर दुर्गा बाड़ी,साहित्य समाज चौक,हाउसिंग कॉलोनी,रेड़मा में बनाये जा रहे पूजा पंडालो का किया निरीक्षण

डीसी-एसपी ने शहर का भ्रमण कर दुर्गा बाड़ी,साहित्य समाज चौक,हाउसिंग कॉलोनी,रेड़मा में बनाये जा रहे पूजा पंडालो का किया निरीक्षण

संवाददाता मिथिलेश यादव

पलामू मेदिनीनगर जिले में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पलामू जिला प्रशासन गंभीर है।इसी को लेकर सभी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न होने के पश्चात जिला स्तर पर भी जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक भी संपन्न करा ली गयी है।शुक्रवार को डीसी-एसपी द्वारा छत्तरपुर,पड़वा एवं नवाबज़ार क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालो के निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मेदिनीनगर शहर के दुर्गाबाड़ी,साहित्य समाज चौक के जिला केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में बने पूजा पंडाल,हाउसिंग कॉलोनी में श्री सार्वजनिक पूजा पंडाल समिति,रेड़मा चौक के समीप विद्युत कार्यालय में निर्माणधीन पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।इस दौरान दोनों पदाधिकारियों द्वारा बिजली आपूर्ति, अग्निशमन उपकरण,भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर पूजा समितियों को निर्देशित किया गया।वहीं साहित्य समाज चौक व हाउसिंग कॉलोनी के पूजा पंडालो के प्रतिनिधियों को पानी निकासी को लेकर विशेष व्यवस्था करने पर बल दिया।इसके अलावे डीसी ने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को सभी बड़े पंडालों का भ्रमण कर सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने को लेकर निर्देशित किया है।इस कार्य में सम्बंधित बीडीओ-सीओ व थाना प्रभारी को आवश्यक सहयोग करने को कहा गया है।

विसर्जन को ले डीसी-एसपी ने कोयल नदी तट का भी लिया जायजा

पंडालों के निरीक्षण के पूर्व डीसी-एसपी द्वारा कोयल नदी तट पहुंच कर दुर्गा पूजा संपन्न होने के पश्चात मूर्ति विसर्जन के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में सहायक नगर आयुक्त से जानकरी ली।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ऑन स्पॉट एक स्थानीय गोताखोर के ज़रिए बांस के माध्यम से नदी में पानी की गहराई का अवलोकन किया जिसके पश्चात सहायक नगर आयुक्त संग किस स्थान पर किस स्तर के बैरिकेडिंग की आवश्यकता है,से संबंधित चर्चा की गयी।इसके अलावे स्थानीय गोताखोर व पर्याप्त लाइफ जैकेट्स की उपलब्धता, पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर बल दिया।दोनों अधिकारियों द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि कोई भी मूर्ति का विसर्जन चिन्हित जगह पर ही हो,यह सुनिश्चित होना चाहिये।इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर निर्देशित किया गया।इस मौके पर सदर बीडीओ-सीओ,सहायक नगर आयुक्त,शहर थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!