विद्यालय के खुलती भ्रष्टाचार की पोल प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने की बचाव पक्ष की कोशिश
बच्चे का उम्र 6 साल वर्ग 3 अब विद्यालय में ही पढ़ाएंगे बच्चा जन्म लेते ही विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे शिक्षक रघुवंश प्रसाद यादव अनुकूल आंगनबाड़ी केंद्र संचालन रोकना चाहिए:
विद्यालय की खुलती भ्रष्टाचार की पोल प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने की बचाव पक्ष की कोशिश
संवाददाता- मिथलेश यादव
पलामू मनातू में लगातार शिक्षा व्यवस्था को लेकर अखबार के पहले पन्ने में बड़े-बड़े अक्षरों में विद्यालय भ्रष्टाचार की खबरें छपती आ रही है परंतु विभाग को अखबारों की पन्ने नहीं नजर आती। बता दे की मनातू प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सीकनी टोला फ़टरिया में 6 वर्षीय शशि रंजन तीसरा वर्ग में नामांकन है तथा विद्यालय से विद्यार्थी घर का दूरी तीन किलोमीटर है इस बच्चे का नामांकन 2023 24 सेशन में हुआ है उस समय बच्चे का उम्र 4 साल हो रहा था इसका खुलासा तब हुआ जब शशि रंजन के माता पिता उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी में नामांकन हेतु गया था। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शशि रंजन का नामांकन NPS विद्यालय शिक्षक रघुवंश प्रसाद यादव में नामांकन हुआ है इससे स्पष्ट होता है कि विद्यालय में मध्यान भोजन तथा बच्चों को मिलने वाले औजार किट एवं कॉपी पेंसिल का घोटाला किया गया होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि 6 वर्ष वाले बच्चे का नामांकन वर्ग 1 होनी चाहिए मामला यह मेरे संज्ञान में आया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जांच होकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी या शिक्षा व्यवस्था में घोटाला करने की लाइसेंस दी जाएगी। मैने लाइसेंस का जिक्र इसलिए किया क्यों कि विद्यालय अनियमितता की खबरें पदाधिकारी को अवगत कराया जाता है परंतु करवाई नहीं की जाती है इससे शिक्षक का मनोबल गड़बड़ियां भ्रष्टाचार के प्रति बढ़ता है





