Uncategorizedटॉप न्यूज़

झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना कोई भी न रहे बे घर सरकार की अबुआ आवास चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट?

कौन है वह पदाधिकारी जो राज्य सरकार तथा जिले की टॉप अधिकारी को ठेंगा दिखा रहे हैं

Location पलामू
रिपोर्ट मिथिलेश यादव
पलामू झारखंड सरकार के महात्वाकांक्षी योजना में से एक अबुआ आवास एक ऐसा योजना है जहां झारखंड राज्य की जनता कोई भी आवास विहीन ना रहे ।जिसे लेकर झारखंड सरकार ने अबुआ आवास मुहिम चला रही है।
बता दे कि पलामू जिले मनातू प्रखंड पंचायत डुमरी के ग्राम डुमरी अबुआ आवास में बड़ी भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है अबुआ आवास लाभुक ममता देवी पति अनिल तुरी ग्राम डुमरी अबुआ आवास लाभुक के सासू माँ जमुनी देवी पति श्री भुनेश्वर तुरी पहले से प्रधानमंत्री आवास का लाभुक है प्रधानमंत्री आवास में अबुआ आवास का jio टैग करके अबुआ आवास की राशि निकासी की गई है।
*इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास लाभुक बुधन तूरी के पुत्रवधू सुगनि देवी पति संतोष तूरी जो अबुआ आवास लाभुक है इनका आवास नहीं बना है इनके ससुर के आवास में ही जिओ टैग करके राशि की निकासी की गई है*
सबसे बड़ा सवाल पूर्व में बना ही pm आवास में अबुआ आवास की jio टैग किसने की कौन है वो पदाधिकारी जो राज्य सरकार तथा जिले के टॉप पदाधिकारी
को चुनौती दे रहे है
*वहीं जिले के टॉप अधिकारी नित प्रतिदिन आवास पूर्ण कैसे की जाए जिसको लेकर बैठक पर बैठक आयोजित की जा रही है वहीं दूसरी तरफ प्रखंड तथा पंचायत के पदाधिकारी अबुआ आवास की राशि सेटल करके घोटाला करने में मग्न हैं क्योंकि पदाधिकारी जब नौकरी पर आते हैं उनकी सोच सिर्फ मेरे बच्चे अच्छे विद्यालय में कैसे पढ़े अच्छे कपड़े कैसे पहने वही जिले के टॉप अधिकारी को इसकी भनक नहीं लग रही है*
इस मामले को लेकर मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी संपर्क सूत्र के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया बावजूद मैने व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
सबसे बड़ा सवाल अगर अबुआ आवास बना है तो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार आवास निर्माण क्यों नहीं कराई गई ? अगर पदाधिकारी को लगता था एक ही आवास में काम चलेगा तो फिर पुनः उन्होंने क्यों आवास स्वीकृत की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!