पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मेदिनीनगर शहर स्थित सभी होटलों के मालिक संघ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

स्थान: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बी-ब्लॉक, समाहरणालय, मेदिनीनगर
Report mithilesh Yadav
पलामू 10 मई 2025 को अपराह्न 2:00 बजे मेदिनीनगर शहर स्थित सभी होटलों के मालिकों एवं प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संबंधित पुलिस पदाधिकारियों ने की।
बैठक में उपस्थित होटल मालिकों एवं प्रबंधकों के साथ विस्तृत चर्चा के उपरांत निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय एवं सुझाव पारित किए गए—
1. यात्रियों का सत्यापन: होटल में आने वाले प्रत्येक यात्री से आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए। इसके अतिरिक्त उनके आगमन का उद्देश्य, मोबाइल नंबर आदि की एंट्री होटल रजिस्टर में की जाए।
2. ड्राइवर का विवरण: यदि कोई यात्री अपने साथ वाहन चालक लाता है, तो उस चालक की पहचान, मोबाइल नंबर एवं आईडी कार्ड की जानकारी भी ली जाए।
3. विजिटर्स का विवरण: होटल में ठहरे यात्रियों से मिलने आने वाले सभी आगंतुकों की पहचान, मोबाइल नंबर आदि दर्ज की जाए।
4. आधार सत्यापन: यात्रियों द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड में अंकित विवरण का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
5. सेलीब्रेशन की सूचना: किसी भी उत्सव या विशेष अवसर जैसे कि क्रिसमस, नववर्ष आदि पर यदि होटल परिसर में कोई हंगामे की स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना अविलंब स्थानीय थाना को दी जाए।
6. वाहन पार्किंग: होटल के सामने वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यात्रीगण को होने वाली असुविधा के समाधान हेतु ट्रैफिक इंचार्ज का संपर्क नंबर होटल को प्रदान किया गया है। संबंधित मामलों में त्वरित सूचना दी जाए।
7. विदेशी नागरिकों का पंजीकरण:* विदेशी नागरिकों से संबंधित C-Form एवं S-Form भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
8. बायोमेट्रिक उपस्थिति: विदेशी नागरिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पलामू पुलिस सभी होटल संचालकों से अनुरोध करती है कि वे उपर्युक्त दिशा-निर्देशों का ईमानदारीपूर्वक पालन करते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
