युवा

नशा से होने वाले नुकसान एवं आपातकालीन सेवा 112 के प्रति लोगों को किया गया जागरूक शिरकत में जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी ने भी लिया भाग

āReport by Mithilesh Yadav

नशा से होने वाले नुकसान एवं आपातकालीन सेवा 112 के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

मेदिनीनगर पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत अटल स्मृति भवन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नशा के दुष्प्रभाव और आपातकालीन सेवा नंबर 112 के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने नशा के कारण समाज में फैल रही समस्याओं जैसे—गृह कलह, अपराध, स्वास्थ्य हानि आदि पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, युवाओं को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाने की प्रेरणा दी गई।

इसके अतिरिक्त, उपस्थित जनसमूह को 112 आपातकालीन सेवा नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में—चाहे वह महिला सुरक्षा से जुड़ी हो, अग्निकांड, दुर्घटना, चोरी या अन्य कोई आपात स्थिति हो112 डायल कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!