टॉप न्यूज़

परशुराम सेना कार्यालय में परशुराम जन्मोत्सव भारत के दुश्मनो की नाश के लिए पूजन हवन किया गया

REPORT BY Mithilesh Yadav

पलामू – मेदिनीनगर के रेडमा स्थित परशुराम सेना कार्यालय मे परशुराम जन्मोत्सव पर भारत के दुश्मनों के नाश के लिए हुआ पूजन हवन।

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने पहलगाम में हुए हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पूतला दहन किया, वहीं जिम्मेदार संगठन होने के नाते ऐतिहासिक कार्यक्रम को भव्य करने के बजाय भारतवंशीयों की सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना के लिए श्री परशुराम जन्मोत्सव पर दुष्टों के नाश हेतु विशेष पूजन आयोजित की गई।
हर वर्ष पावन अक्षय तृतीया तिथि पर परमपिता परमेश्वर श्री हरि विष्णु के छठे अवतार, ब्राह्मण शिरोमणि, दुष्टों के नाशक, सनातन धर्म संरक्षक, कालजयी, चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम का जन्मजयंती ऐतिहासिक मनाने वाली राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने पहलगाम हमले के बाद सादे समारोह में पूजन अर्चन हवन एवं प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव मनाया। महादेव भगवान शंकर द्वारा प्राप्त वरदान के अनुसार कलयुग के अवतार भगवान कल्कि के गुरु बनकर भगवान परशुराम मानव जाति का कल्याण करेंगे, ऐसी मनोकामना की जाएगी। जिनकी अपरंपार महिमा से उनके भक्त अवगत हैं।
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की झारखंड प्रदेश ईकाई ने परशुराम जयंती पर राष्ट्र को सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होकर हर घर, हर मंदिर, हर शिवालय एक दीप जलाने का अपील की है साथ ही जय श्री परशुराम नाम का उद्घोष गुंजायमान करने का आह्वान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि भगवान श्री परशुराम का पराक्रम एवं जीवन चरित्र राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय रहा है। परशुराम वंशजों का इतिहास भी चाणक्य से लेकर संत महर्षि ने देश की सेवा में जीवन समर्पित कर दिया है। उसी राह पर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के पदाधिकारी युवा वाहक धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में समर्पित हैं। आने वाला वक्त संगठन का है संगठन की शक्ति कलियुग में कदम कदम पर पड़ेंगी। इस अवसर पर देवेंद्र तिवारी ने विप्रजनों से एकजुट होकर युवा वाहिनी बैनर के नीचे जय श्री परशुराम का उद्घोष करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!