राजनीति

झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने बसंत सिंह चेरो

झारखंड मुक्ति मोर्चा सचिव पद के लिए महेंद्र यादव को चयन किया गया : मनातू

Report by mithilesh Yadav
मनातू पलामू : झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का झारखंड के विभिन्न जिलों तथा प्रखंडों में पुनः अध्यक्षों का चयन किया जा रहा है इसी बीच पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंहा दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए।तो वहीं मनातू प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष दूसरी बार बसंत सिंह चेरो को बनाया गया। तथा महेंद्र यादव को प्रखंड सचिव बनाया गया।
दूसरी बार अध्यक्ष बनने के अवसर पर बसंत सिंह चेरो ने पार्टी को तथा जिला अध्यक्ष को बधाई एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे ऊपर पार्टी के एवं जिला अध्यक्ष ने विश्वास किया मैं उनका विश्वास पर खरा उतरूंगा निष्ठा और विश्वास के साथ सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं । उसे मैं धरातल पर उतारने का प्रयास करूंगा। पिछले साल में जो सदस्यता अभियान चलाया गया था उस अभियान me मनातू प्रखंड से 2 हजार सदस्यता ग्रहण कराया हूं और हमारा लक्ष्य है कि 4 हजार का सदस्य बनने पर मेरी पूरी कोशिश रहेगी और झारखंड सरकार के हाथों को मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!