मईया सम्मान योजना में तकनीकी अड़चनें सैकड़ों महिलाएं भटकने को मजबूर
बारिश के बावजूद भी सैकड़ो महिलाएं पहुंची हंटरगंज ब्लॉक मायूस लौटी
*मईया सम्मान योजना में तकनीकी अड़चनें, सैकड़ों महिलाएं भटकने को मजबूर*
*बारिश के बावजूद सैकड़ों महिलाएं पहुंची हंटरगंज ब्लॉक ,मायूस लौटी*
Report by mithilesh Yadav
हंटरगंज/चतरा:- मईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए शुक्रवार सुबह से शाम 4 बजे तक काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में रही। योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाएं कभी प्रखंड कार्यालय , बैंक , सीएसपी , आधार कार्ड सेंटर का चक्कर लगा रही है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रखंड कार्यालय में त्रुटियों की जांच के लिए 300- 400 महिलाएं भीड़ उमड़ी देखी गई। सबसे खास बात आज दिनभर मौसम फीका रहने के बावजूद भी महिलाओं का भीड़ कम नहीं रहा। इधर इस संबंध में प्रमुख ममता कुमारी ने कहा कि बीडीओ से मिलकर शिविर लगाया जाएगा. जिसमें पंचायत सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर योग्य लाभुक महिलाओं को कागजात जांच कर सुधार किया जाएगा ताकि योग्य लाभुक सरकार की महत्वकांक्षी योजना वंचित ना रहे।समाजिक सुरक्षा कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर तौफ़ीक , आलम को नियुक्त किया गया है। एक कर्मी महिलाओं को मईया सम्मान योजना की विस्तृत जानकारी दे रहे है जबकि पूरे प्रखण्ड में 28 पंचायत है तीन से चार सौ महिलाएं प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रही है महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बड़ा प्रखण्ड को देखते हुए एक और कंप्यूटर ऑपरेटर को नियुक्त किया जाए. बताते चले कि कार्यालय में ख़ुटिकेवाल , डाहा, लेंजवा , कटैया , उरैली सहित विभिन्न पंचायतों की सैकड़ों महिलाएं पहुंची हुई थी।
जांच के क्रम में पता चला कि कई महिलाओं का बैंक एकाउंट में डीबीटी प्रॉब्लम , खाता का नंबर गलत एंट्री हो जाने के कारण पैसा खाता में नहीं पहुंच रहा है. कार्यालय में उपस्थित कर्मी महिलाओं को डीबीटी कराने, आदि की सलाह दे रहे हैं जिसके बाद महिलाएं बैंक, आधार सेंटर और सीएसपी का चक्कर काट रही है वही कुछ महिलाओं का आधार और पासबुक सही रहने के बावजूद भी राशि नहीं मिला पा रहा है।
*अब देखना होगा कि जनप्रतिनिधि और वरीय पदाधिकारी इसपर संज्ञान लेते हैं या फिर महिलाएं दर दर भटकते रहते हैं?*